भारत

नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी मामूली आग

jantaserishta.com
16 April 2024 1:32 PM IST
नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी मामूली आग
x
नई दिल्ली: नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय (एमएचए) कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने कहा कि एमएचए कार्यालय में आईसी डिवीजन में दूसरी मंजिल पर आग लगने के संबंध में सुबह 9.22 बजे एक कॉल आई थी।
डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कुल सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।" अधिकारी ने बताया कि आग एक जीरॉक्स मशीन, कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story