
x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पहाड़गंज इलाके में सोमवार को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से नाबालिग लड़की की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा सोमवार सुबह पहाड़गंज चौक पर हुआ। घायल जाहिद ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा चालक ने पहाड़गंज चौक की लाल बत्ती पार करने की कोशिश की, वह तेज गति से ई-रिक्शा चला रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से वाहन आने की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की के सिर में गंभीर चोट आई और खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियां और जाहिद घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक की पहचान पहाड़गंज मोतीखान चौक निवासी दिलीप (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। इस मामले को अब मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण को भेजा गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस रास्ते पर रोजाना ई-रिक्शा वाले तेजी से वाहन चलाते हैं और नियम को तोड़ते रहते हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियम तोड़ने वाले ई-रिक्शों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा चालक पर थाना पहाड़गंज में एफआईआर दर्ज की गई। हादसे में घायल सभी तीन घायल लड़कियां स्कूल छात्राएं हैं। डाक्टरों ने बताया कि सभी कि स्थिति सामान्य है, जल्द ही इलाज कर उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा।
Tagsदिल्लीपहाड़गंजई-रिक्शा दुर्घटनानाबालिग मौततीन घायलचालक गिरफ्तारट्रैफिक नियममोटर वाहन दावा न्यायाधिकरणस्कूल छात्राएंसड़क हादसाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





