
x
DEMO PIC
नौ साल की बच्ची की मौत हो गई।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में कार के शीशे ऊपर करने के दौरान उसमें फंसकर एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना बोज्जगुडेम गांव में सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान हुई लेकिन मंगलवार को सामने आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बनोठ इंद्राजा की गर्दन कार के बाहर थी। वह दूल्हा-दुल्हन के साथ पीछे की सीट पर गाकर व डांस करके एन्जॉय कर रही थी। इस पर ध्यान दिए बिना चालक ने पावर विंडो का स्विच दबा दिया, जिससे लड़की की गर्दन फंस गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता बनोठ वेंकटेश्वरलू की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक शेखर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





