
x
DEMO PIC
सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया गया और ज्यादा खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रामनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रामनगर जिले में एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके टाटागुनी गांव में हुई।
पुलिस के मुताबिक, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय पीड़िता के साथ गांव के पास सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया गया और ज्यादा खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि लड़की को उसी गांव का रहने वाला आरोपी बहला-फुसलाकर मौके पर ले गया था।
कग्गलीपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को राजराजेश्वरी अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





