भारत
नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला, कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार
jantaserishta.com
23 March 2024 3:22 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली।
संभल: यूपी के संभल के नखासा थाना क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को दिल्ली में 50 हजार रुपये में बेच कर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। नाबालिग को दिल्ली में कई बार बेचा गया। इसमें पीड़िता का फुफेरा भाई भी शामिल रहा। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। पांच दिन पहले वह जीआरपी मुरादाबाद को रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली।
जीआरपी ने पीड़िता का जिला अस्पताल मुरादाबाद में उपचार कराया। जीआरपी ने शुक्रवार को पीड़िता को बाल कल्याण समिति को सौंपा। बाल कल्याण समिति ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति ने थाने में तहरीर दी है। नाबालिग को बहजोई स्थित वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को उसके पिता ने पांच महीने पहले दिल्ली के जीबी रोड पर 50 हजार रुपये में बेच दिया। नाबालिग को खरीदकर उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। नाबालिग को पांच महीने में दिल्ली में चार बार बेचा गया। खरीदने वालों ने उसके साथ बार-बार रेप किया। नाबालिग को चार बार बेचने में पीड़िता का फुफेरा भाई भी शामिल रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। किसी प्रकार नाबालिग आरोपियों के चंगुल से निकल आई।
पांच दिन पहले जीआरपी मुरादाबाद को नाबालिग रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। जीआरपी ने पीड़िता को जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया। जहां पांच दिन पीड़िता का उपचार हुआ। हालत में सुधार होने पर जीआरपी ने पीड़िता को बाल कल्याण समिति संभल को सौंप दिया। बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को पीड़िता की घंटों काउंसलिंग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





