Top News

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म फिर हत्या, शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

27 Jan 2024 6:48 AM GMT
नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म फिर हत्या, शव रेलवे ट्रैक के पास मिला
x

रामानगर: कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़के का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। शुरुआती जांच से पता चला कि नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया और …

रामानगर: कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़के का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। शुरुआती जांच से पता चला कि नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपी ने शुक्रवार को पीड़ित लड़के को बिस्किट के पैकेट का लालच दिया और उसे बस स्टॉप से सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। मृतक नाबालिग लड़के की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या

जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वारदात 26 जनवरी की देर रात की है।

शुभेंदु के घर वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिकों के पास जाता रहता था। शुक्रवार रात जब पत्नी और बेटा सो रहे थे, तब उसने गला दबाकर दोनों की जान ले ली और खुद घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की।

इस दौरान शुभेंदु के पिता शरद बेरा की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पार्वती बेरा के घर वाले भी शनिवार को पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    Next Story