भारत

नाबालिग लड़के ने अपनी ही 15 साल की बहन को कर दिया गर्भवती, पोर्न देखकर बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
21 May 2024 10:41 AM IST
नाबालिग लड़के ने अपनी ही 15 साल की बहन को कर दिया गर्भवती, पोर्न देखकर बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही 15 साल की बहन को गर्भवती कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही केस को खंडेश्वर पुलिस को दे दिया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था, जहां दो भाइयों को 14 साल की अपनी बहन के कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
रविवार को पुलिस ने 13 साल के लड़के के खिलाफ 15 साल की बहन के बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। दोनों के माता-पिता बेटी के तीन महीने के गर्भ को गिराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसके चलते वाशी जनरल हास्पिटल ने ने मेडिको लीगल केस यानी MLC की जानकारी दी थी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों ने पोर्न देखा था और उसके बाद छोटे भाई ने उसे गर्भवती कर दिया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि दोनों ने पहली बार दिसंबर में सेक्स करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके थे। इसके बाद बलात्कार की घटना हुई।
उन्होंने कहा, 'लेकिन अगले ही महीने लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। जबकि, उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। पीड़िता की माहवारी नहीं होने के बाद इस घटना की जानकारी मां को दी गई थी।' लड़के के खिलाफ IPC यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 376(2) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story