भारत

स्कूल के क्लासरूम में नाबालिग लड़के और लड़की ने रचाई शादी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 Dec 2020 2:26 PM IST
स्कूल के क्लासरूम में नाबालिग लड़के और लड़की ने रचाई शादी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

नई दिल्ली. कई बार स्कूल के बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. स्कूल के क्लासरूम में एक नाबालिग लड़के और लड़की द्वारा कथित तौर पर विवाह करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये वीडियो आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिला स्थित राजमहेन्द्रवरम में जूनियर कॉलेज का है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, 2006 के तहत केस दर्जकर वीडियो में शामिल लड़के और लड़की को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि इस विवाह को अमान्य करार दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की रही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्लास के अंदर नाबालिगों का विवाह किसने कराया था. आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष वैष्णवी पदमा ने बताया कि नाबालिग इंटरमीडिएट के छात्र हैं और दोनों साथ पढ़ते हैं. आयोग नाबालिग लड़की को शेल्टर मुहैया कराएगा.

अभी तक की जानकारी के मुताबिक लड़के की उम्र 17 साल है और वह अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था. लड़के ने क्लास के अंदर ही लड़की के गले में मंगलसूत्र को बांध दिया था. इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर लगाया और दोनों ने अपने दोस्तों के सामने तस्वीर भी ली. इसके बाद जब तस्वीर दोस्तों के बीच शेयर हुई तो धीरे धीरे ये वायरल होने लगी.

वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन भी एक्शन में आ गया है लड़के और लड़की को कॉलेज से निकाल दिया गया है. आयोग के चीफ पदमा ने बताया कि लड़की के परिजनों ने उसे घर में रखने रखने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब लड़की को काउंसलिंग के बाद शेल्टर मुहैया कराएगा. महिला आयोग के सदस्यों ने लड़के परिजनों से बात कर उसकी भी काउंसलिंग कराने की अपील की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story