
x
नाबालिग लड़की
Jabalpur जबलपुर। जिले के कटंगी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और बाल संरक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जबकि उसका बाल विवाह महज 13 साल की उम्र में कर दिया गया था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई 2023 में नाबालिग की शादी कटंगी थाना क्षेत्र के नाहन देवी मंदिर में कराई गई थी। शादी उसकी नानी और मामा की सहमति से हुई थी। जब किशोरी ने हाल ही में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया, तो डॉक्टरों ने उसकी उम्र देखकर शक जताया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मझौली थाना पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी कटंगी थाना को भेजी, क्योंकि पूरा मामला उसी क्षेत्र का था।
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामले में पति राजेश बसोर, लड़की के पिता महेश कुमार, मां अनीता वंशकार, मामा गंगाराम और नानी शंको बाई को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Tagsजबलपुर बाल विवाहनाबालिग मांपॉक्सो एक्टकटंगी थानाबाल विवाह प्रतिषेध अधिनियममध्य प्रदेश चाइल्ड प्रोटेक्शनबाल अधिकारमहिला एवं बाल विकास विभागपुलिस कार्रवाईसामाजिक चेतनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





