भारत

शौचालय में मोबाइल रखने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, खुद को मरीज बताकर हुआ दाखिल

jantaserishta.com
8 May 2024 4:49 PM IST
शौचालय में मोबाइल रखने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, खुद को मरीज बताकर हुआ दाखिल
x
चौकीदार ने थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।
दक्षिण कन्नड़: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक निजी मेडिकल कॉलेज के शौचालय में मोबाइल रखने का एक मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार लड़का खुद को मरीज बताकर मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ और उसने अपना मोबाइल पुरुषों के शौचालय के पास स्थित महिला शौचालय में रख दिया। यह घटना 6 मई की है। हालांकि, कॉलेज के चौकीदार को महिला शौचालय से रिंगटोन सुनाई दी। उसे वहां से मोबाइल मिला, जिसकी सूचना उसने कॉलेज प्रबंधन को दी। चौकीदार ने थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।
कॉलेज की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद पुलिस ने किशोर का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। उसे ऑब्जरवेशन होम भेज दिया गया है। पिछले साल उडुपी के एक कॉलेज के वॉशरूम में कथित तौर पर अपनी साथी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर तीन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना से आक्रोश फैल गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story