भारत

दुकान से तीन लाख रुपये लेकर नाबालिग फरार, FIR दर्ज

Shantanu Roy
17 March 2024 4:07 PM IST
दुकान से तीन लाख रुपये लेकर नाबालिग फरार, FIR दर्ज
x
सिरोही। दुकान के काउंटर पर ​थैली में रखे 3 लाख रुपए लेकर एक नाबालिग फरार हो गया। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। घटना सिरोही के पिंडवाड़ा ​कस्बे में​ स्थित बैंक के पास दुकान में हुई। पिंडवाड़ा थाने के सीआई हमीर सिंह ने बताया कि दुकानदार चंद्रपाल ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि वह कूलर ठीक करने का मैकेनिक है। गुरुवार को घरेलू काम के लिए वह बैंक से तीन लाख रुपए निकालकर लाया था।
जो उसने दुकान के काउंटर पर रख दिए। इस दौरान एक नाबालिग किसी चीज का प्लग ठीक कराने दुकान पर आया। प्लग ठीक करने के लिए वह दूसरी दुकान में पेचकश लेने चला गया। वापस लौटा तो देखा की काउंटर पर रखी 3 लाख रुपए से भरी थैली और नाबालिग दोनों गायब हैं। सीआई ने बताया कि दुकानदार की सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक नाबालिग सफेद थैली लेकर भागता नजर आया। जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story