
x
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में बुधवार को एक मिनी वैन की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एलुरु जिले के कुल 13 लोग टाटा मैजिक वाहन से अनाकापल्ली जिले के एक मंदिर जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मल्लेपल्ली गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा।
मिनी वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजमुंदरी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। तीन घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान चालक कोंडा (38), मंगा (36), महेश (28) और प्रसाद (48) के रूप में हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





