पर्यटन मंत्रालय 13 से 19 अप्रैल तक शंघाई सहयोग संगठन मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा

नई दिल्ली: भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 13 से 19 अप्रैल 2023 तक मुंबई के ताज महल पैलेस में चौथे और अंतिम कार्यक्रम एससीओ मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इस मिलेट्स फूड फेस्टिवल में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों (कजाकिस्तान, किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान तथा रूस) के रसोइये 9 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने बनाए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे तथा उन्हें होटल में आने वाले अतिथियों के लिए प्रस्तुत करेंगे। ताज महल पैलेस अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम 2023) के उपलक्ष्य में शंघाई सहयोग संगठन मिलेट्स फूड फेस्टिवल की शानदार मेजबानी करेगा। इस आयोजन के दौरान एससीओ सदस्य देशों के रसोइयों द्वारा अपने हाथ से चुने गए चुनिंदा मोटे अनाज से बने जैविक भोजन को आगंतुकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह मिलेट्स फूड फेस्टिवल मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल के शामियाना रेस्तरां में 14 से 19 अप्रैल तक दोपहर और रात के भोजन के लिए लोगों की सेवा में खुला रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





