भारत

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दिव्यांगों को कौशल प्रदान करेगा सामाजिक न्याय मंत्रालय

jantaserishta.com
9 March 2024 3:25 PM IST
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दिव्यांगों को कौशल प्रदान करेगा सामाजिक न्याय मंत्रालय
x

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दिव्यांगों को कौशल प्रदान करेगा सामाजिक न्याय मंत्रालय

नई दिल्ली: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद के साथ एक समझौता किया है, जिससे दिव्यांगों को निजी क्षेत्रों में नौकिरयों की संभावना सृजित हो सकें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 8 मार्च को ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत दिव्यांगों को कुशल व दक्ष बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि उनके लिए निकट भविष्य में नौकरियां सृजित हो सके।
डीईपीडब्ल्यूडी और ईएसएससीआई मिलकर दिव्यांगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे जो उद्योग की मांगों के अनुरूप होगा और प्लेसमेंट प्रदान करेगा। मंत्रालय के मुताबिक, "इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के लिए निकट भविष्य में स्थायी आजीविका और वैश्विक स्तर पर कार्यबल तैयार करना है।"
व्यावसायिक प्रशिक्षण के अलावा ईएसएससीआई प्रशिक्षुओं के लिए निर्बाध प्लेसमेंट अवसर सुनिश्चित करने के लिए संभावित नियोक्ताओं और औद्योगिक नेटवर्क के साथ जुड़ाव की सुविधा भी प्रदान करेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्लेसमेंट न्यूनतम वेतन अधिनियम और उद्योग बेंचमार्क के अनुरूप मासिक वेतन की गारंटी देगा।
इसके अलावा, ईएसएससीआई न्यूनतम तीन महीने के लिए काउंसलिंग और ट्रैकिंग के साथ पोस्ट-प्लेसमेंट सेवाएं भी प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा, "यह सहयोग समावेशिता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दिव्यांगजनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सक्षम वातावरण बनाने के लिए डीईपीडब्ल्यूडी और ईएसएससीआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story