भारत
गृह मंत्रालय ने उत्तरप्रदेश के दो स्थानों के नाम में बदलाव पर सहमति दी
jantaserishta.com
27 Dec 2022 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में तेजी से नाम बदले जा रहे हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के दो स्थानों के नाम बदलने पर अपनी सहमति दे दी है। नाम बदलने की सिफारिश खुद उत्तरप्रदेश सरकार ने की थी। ये दोनों स्थान उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और देवरिया जिले से सम्बंधित हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर अब चौरी-चौरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ला करने के लिए गृह मंत्रालय ने एनओसी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब इन दोनों जगहों के नाम बदलने पर मुहर लग गई है। दरअसल गृह मंत्रालय नाम परिवर्तन के प्रस्तावों पर संबंधित एजेंसियों के परामर्श के बाद मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार विचार करता है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तबसे कई जगहों के नाम बदल दिए गए हैं। इनमें इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया गया, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ के नाम बदलने की भी चर्चाएं चल रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





