भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय की PC: कोरोना के लक्षण दिखें तो कैसे करें घर में इलाज? बताया गया क्या करें

jantaserishta.com
7 May 2021 6:12 PM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय की PC: कोरोना के लक्षण दिखें तो कैसे करें घर में इलाज? बताया गया क्या करें
x

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हेल्थ मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चर्चा की गयी. इस दौरान कोरोना के मरीज की घर में कैसे देखभाल की जाए, इस पर बताया गया कि आजकल के माहौल में अगर आपको शुरुआती लक्षण जिसमें बुखार आना, गले में दर्द, खांसी, सिर में दर्द, बदन में दर्द, सांस लेने में दिक्कत है तो आप इसे कोरोना मानकर उपचार करें. वहीं बताया गया कि इसके अलावा दो और सूंघने की शक्ति और स्वाद का ख़त्म हो जाना अगर आपको नजर आता है तो भी यह कोरोना का लक्षण हो सकता है.

ऐसे में प्रेस वार्ता में कहा गया कि अगर आपको लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत अपने आप को घर में अलग कर दीजिये. ऐसे में आपको तुरंत टेस्ट करवाना है. अगर टेस्ट के नतीजे आने में समय लग रहा है तो भी अपने आपको कोरोना संक्रमित मानकर उपचार करना शुरू कर दीजिये. वहीं अगर ऑक्सीजन गिर रहा है तो इसे आपातकाल की तरह ट्रीट करेंगे.
करना क्या है-
अगर आपको कोरोना के लक्षण हैं या संक्रमित हैं तो आपको घर में ही रहना है. वहीं सरकारों ने जहां भी कोविड केयर की व्यवस्था की है आप वहां जा सकते हैं. इसके साथ ही अपने आसपास भी सफाई रखनी है. होम केयर में अलग होना सबसे जरूरी है. वहीं होम आइसोलेशन वाले घर पर सभी को मास्क याद से पहनना है. वहीं संक्रमित, सर्जिकल मास्क पहने या एन95 पहनें तो ज्यादा ठीक रहेगा.
प्रेस वार्ता में कहा गया कि होम आइसोलेशन के दौरान यह सुनिश्चित करें कि वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए. इसके अलावा आपको अपना टेम्प्रेचर देखते रहना है. बुखार के लिए पैरासिटामॉल ले सकते हैं. वहीं ऑक्सीजन 93 से नीचे आती है तो डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा जनरल हालत को भी देखना है. जैसे की सांस का उतार चढ़ाव या चक्कर आना.
इलाज-
अगर आप कोरोना संक्रमित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना है कि इस समय आपको लिक्विड लेना है. जिसमें पानी, लस्सी इत्यादि शामिल है. वहीं सोते समय या लेटते समय आपको उल्टा लेटना है. बुखार के लिए दवा लें. अगर खांसी है तो उसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर सिरप ले सकते हैं. इसके साथ ही मल्टीविटामिन भी इस्तेमाल में लाए और स्टीम लेते रहें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story