भारत

सुर्खियों में मंत्री का बयान, मछली और ऐश्वर्या राय को लेकर कह दी यह बात

jantaserishta.com
21 Aug 2023 3:21 PM IST
सुर्खियों में मंत्री का बयान, मछली और ऐश्वर्या राय को लेकर कह दी यह बात
x

फाइल फोटो 

देखें वीडियो.
धुले: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित अपने एक बयान से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि मछली खाने की वजह से फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती हैं. भाषण के दौरान मंत्री गावित ने मछली खाने के फायदे बताते हुए खूब ठहाके लगाए.
दरअसल, धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित मौके पर मौजूद मछुआरों को संबोधित कर रहे थे.
इसी दौरान मंत्री गावित ने कहा, क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? बेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वह हर दिन मछली खाती हैं. डॉ. गावित ने अपने भाषण में आगे कहा कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं. उनकी आंखें चमकीली लगती हैं. कोई भी देख ले तो कायल हो जाए. उन्होंने आगे कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है. उसी तेल से आंखें चमकीली और शरीर की त्वचा अच्छी होती है. अपने भाषण के दौरान मंत्री ने मछली पकड़ने के फायदों का भी जिक्र किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story