भारत

बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ

jantaserishta.com
27 Feb 2025 1:34 PM IST
बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ
x
नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद गुरुवार को सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए हैं. विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है. जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन से एक विभाग वापस लिया गया है.
मंत्रालयों के आवंटन के तहत संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है. मांझी के बेटे संतोष सुमन से एक विभाग वापस लिया गया है. पहले सूचना प्रावैधिकी विभाग संतोष सुमन के पास था. लेकिन अब उनके पास केवल लघु जल संसाधन विभाग है.
वहीं, कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रावैधिकी विभाग दिया गया. बता दें कि सूबे में विधानसभा चुनाव के गिने चुने 8-9 महीने बचे हैं. इस बीच बिहार कैबिनेट में विस्तार कर सात नए मंत्री बनाए गए हैं.
इस विस्तार के साथ नीतीश मंत्रिमंडल अपनी फुल कैपिसिटी में आ गई है और उम्मीद है अगले 8-9 महीनों में 50 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं धरातल पर नजर आएंगी, जिसमें दक्षिण बिहार की 30 हजार करोड़ की 120 योजनाएं और उत्तर बिहार की 20 हजार करोड़ की 187 योजनाओं की कैबिनेट मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story