भारत

हिंसा के दौरान मंत्री के काफिले पर हमला, फेंके गए पत्थर

Nilmani Pal
11 Jun 2022 1:11 AM GMT
हिंसा के दौरान मंत्री के काफिले पर हमला, फेंके गए पत्थर
x

बिहार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ झारखंड से लेकर बिहार में प्रदर्शन किए गए। नूपुर को गिरफ्तार करने की मांग पर रांची में नमाज के बाद हिंसक झड़प हुई। इस दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। पुलिस की मदद से मंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नितिन नवीन पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। इसी दौरान उनपर हमला किया गया। महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी करने के विरोध में हिंदू संगठन में सड़कों पर उतर आए। रांची मेन शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया। आसपास की दुकानों और एक धार्मिकस्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आई पुलिस को भी विरोध झेलना पड़ा। भीड़ ने जवानों पर भी पत्थर बरसाए, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शहर के कई स्थानों पर नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए।

बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान पर बवाल अभी भी नहीं थमा है. जुमे की नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर में भारी बवाल देखने को मिला है. पथराव हुआ है और पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं. रांची के मेन रोड पर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

Next Story