भारत

मंत्री पर हमला हुआ, ग्रामीणों ने दौड़ाया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Aug 2025 12:35 PM IST
मंत्री पर हमला हुआ, ग्रामीणों ने दौड़ाया, मचा हड़कंप
x
बॉडीगार्ड घायल.
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं.
यह घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है. यहां ग्रामीण विकास मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. गांव वालों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
दरअसल, 2 दिन पहले एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मलावां गांव पहुंचे थे. आधे घंटे बाद जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया.
घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे. कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null