
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता को जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री ने इसकी शिकायत पटना सचिवालय थाना में की है। सचिवालय थाना में मंत्री की शिकायत के मुताबिक, 23 जनवरी को अपराह्न् करीब 3.15 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
मंत्री के मोबाइल में ट्रू कॉलर में कॉल करने वाले का नाम दीपक पांडेय था। मंत्री ने जब कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया, तो भी बार-बार उसी नंबर से कॉल आने लगा। जब उस नंबर को ब्लॉक कर दिया, तो दूसरे नंबर से उसी आदमी ने कॉल करना शुरू किया। इस बार ट्रू कॉलर पर नाम पप्पू त्रिपाठी बताया।
मंत्री आलोक मेहता ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मेहता ने एक बयान दिया था, जिससे वे चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि 10 प्रतिशत वाले पहले मंदिरों में घंटी बजाते थे और अंग्रेजो की गुलामी करते थे। अब इनके सामने कोई आवाज उठाता है, तो उनकी आवाज दबा दी जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





