भारत

पीएफआई छापेमारी पर बोले गृह राज्यमंत्री, देश में अस्थिरता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे

jantaserishta.com
27 Sept 2022 4:20 PM IST
पीएफआई छापेमारी पर बोले गृह राज्यमंत्री, देश में अस्थिरता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ आज भी देश के कई राज्यों में छापेमारी की गई। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसी को लेकर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में अस्थिरता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के हिसाब से कड़ी कार्रवाई करेंगे।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में शांति व्यवस्था और सद्भाव कायम रहे, इसके लिए अलग अलग एजेंसियां जैसे जैसे जानकारी मिलती है, उनके विरुद्ध कार्यवाही करती हैं। इस समय जो सरकार है वो सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
अजय मिश्र टेनी ने आगे कहा कि अभी एजेंसियों की कार्यवाही चल रही है, गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। जब जांच पूरी हो जाएगी, तो कानून के हिसाब से जो भी सही होगा कार्रवाई की जाएगी। पीएफआई पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उनकी ही पूछताछ के आधार पर एजेंसियां आज की कार्रवाई कर रही हैं।
गौरतलब है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ आज भी एनआईए और राज्य पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसमें करीब 200 लोगों को अब तक हिरासत में भी लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story