भारत

रेमडेसिविर के उत्पादन में 10 गुना की ज्यादा बढ़त, उर्वरक राज्य मंत्री ने दी जानकारी

Deepa Sahu
29 May 2021 10:01 AM GMT
रेमडेसिविर के उत्पादन में 10 गुना की ज्यादा बढ़त, उर्वरक राज्य मंत्री ने दी जानकारी
x
रेमडेसिविर के उत्पादन में 10 गुना की ज्यादा बढ़त

नई दिल्ली, रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ( Mansukh Mandaviya) ने शनिवार को जानकारी दी। रेमडेसिविर (Remdesivir) का उत्पादन दस गुना अधिक हो गया है। प्रतिदिन 33,000 वायल (vials) का उत्पादन होता था वो अब एक दिन में 3,50,000 वायल हो गया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए मंडाविया ने बताया कि रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाले प्लांट की संख्या भी एक महीने के भीतर 20 से बढ़ाकर 60 कर दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,73,790 नए मामले सामने आए जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम हैं और 3,617 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण से स्वस्थ हो डिस्चार्ज किए गए लोगों की कुल संख्या 2,84,601 है। इसके बाद देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 है और मरने वालों का आंकड़ा 3,22,512 है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है।

Next Story