भारत
विदेश राज्य मंत्री यूएनएससी डिबेट में भाग लेने के लिए जाएंगे अमेरिका
jantaserishta.com
6 Oct 2022 5:47 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन एक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए 6 अक्टूबर से अमेरिका में रहेंगे। यहां वो अफ्रीका में शांति और सुरक्षा: प्राकृतिक संसाधनों की अवैध तस्करी के जरिए सशस्त्र समूहों और आतंकवादियों के वित्तपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना विषय पर डिबेट करेंगे। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता गैबॉन के विदेश मंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है।
7 अक्टूबर को, मंत्री भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
2017 में स्थापित, 150 मिलियन डॉलर का भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है, और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के सहयोग से लागू किया गया है।
यात्रा के दौरान, मुरलीधरन के संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ यूएनएससी की बैठक में भाग लेने वाले अन्य सदस्य राज्यों के मंत्रियों से भी मिलने की संभावना है।
उनका भारतीय समुदाय से संबंधित कार्यक्रमों के लिए अटलांटा जाने का भी कार्यक्रम है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





