रक्षा राज्य मंत्री ने तकनीकी परिसर और ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 07 मई, 2023 को देश भर में अपनी सभी टुकड़ियों में अपना 64 वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य समारोह 'मुख्य अभियंता और उपकरण प्रबंधन सम्मेलन' पुणे के बीआरओ स्कूल और केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उपस्थित हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने परिसर में बीआरओ तकनीकी प्रशिक्षण परिसर और एक ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं से बीआरओ कर्मियों के प्रशिक्षण मानकों में वृद्धि होगी और उन्हें विभिन्न चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद करेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





