भारत

Nitin Nabin: मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

jantaserishta.com
14 Dec 2025 5:57 PM IST
Nitin Nabin: मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
x
जानें इनके बारे में.
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी का ये चौंकाने वाला कदम है, क्योंकि जेपी नड्डा की जगह पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. इसको लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी. इसके लिए कई नेताओं का नाम कयासों में चल रहा था. लेकिन नितिन नबीन के नाम की कोई चर्चा नहीं थी. लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर अपने फैसले से सभी को चौंकाया है. ऐसे में आइए जानते हैं की आखिर नितिन नबीन कौन हैं.
नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं. वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी हैं. नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. वह बांकीपुर से 5 बार के विधायक हैं. नितिन नबीन महज 45 साल के हैं. वह बीजेपी की यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं. अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तब उनकी उम्र 50 साल थी. ऐसे में उन्हें ये जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है.

नितिन नबीन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नितिन नबीन को प्रभारी बनाया था. पार्टी ने इस चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी. नितिन नबीन को संगठन में काम करने का बड़ा अनुभव है. यानी सरकार के साथ ही संगठन में काम करने का उनके पास खासा अनुभव है.
नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लगातार पांचवीं बार जनता का भरोसा जीत चुके हैं. उन्होंने पहली बार 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी रहे. 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है.

नितिन नबीन का जन्म पटना में हुआ. उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं. पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाई. राजनीति में आने से पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जहां से उनके संगठनात्मक कौशल को पहचान मिली.
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था. तब से ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी. नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे. बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है. तब से वे एक्सटेंशन पर थे. अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक नितिन नबीन ही इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story