भारत

महिला, बुजुर्गों और युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णयों की मंत्री जयवीर सिंह ने की प्रशंसा

jantaserishta.com
26 Aug 2026 9:33 AM IST
महिला, बुजुर्गों और युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णयों की मंत्री जयवीर सिंह ने की प्रशंसा
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने महिला, बुजुर्गों और युवाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के कल्याण के लिए तीन बड़े निर्णय हुए हैं, जबकि युवाओं के लिए स्कॉलरशिप से जुड़े फैसले भी लिए गए है।
मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "महिलाओं के कल्याण के लिए तीन बड़े निर्णय हुए है। पहला फैसला यह है कि रक्षाबंधन की बधाई, सभी महिलाएं एक दिन पहले से एक दिन बाद तक निशुल्क रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन में यात्रा करेगी।"
उन्होंने बताया कि हम सभी मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति अलग-अलग जिलों में जाकर बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगी। उन महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से एक-एक साड़ी और मिठाई दी जाएगी। वे महिलाएं कार्यक्रम के दौरान राखियां बांधेंगी। आज राज्य के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जयवीर सिंह ने बताया कि दूसरा फैसला बुजुर्ग महिलाओं के कल्याण के लिए है। 60 साल से अधिक उम्र की जितनी भी महिलाएं हैं, वे अपने आईडी कार्ड के आधार पर हमेशा के लिए निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि तीसरा फैसला यह है कि अगर किसी परिवार में बुजुर्ग माता-पिता को खाना नहीं दिया जाता, रहने नहीं दिया जाता या परेशान किया जाता है तो शिकायत मिलने के बाद बच्चों को पैतृक संपत्ति से वंचित किया जा सकता है।
मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा, "अब तक इंटर्नशिप स्टाइपेंड 12 हजार रुपए था, जिसे दोगुने से अधिक बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस तरह, मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। युवाओं के लिए स्कॉलरशिप से जुड़े कई फैसले भी लिए गए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story