कांग्रेस सरकार में मंत्री! मोदी सरकार के इस फैसले का कर दिया समर्थन

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: संसद में असंसदीय शब्दों की सूची पर हंगामा होने के बीच राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जल संसाधन मंत्री ने पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर बयान दिया है। मालवीय ने कहा कि संसद के अंदर गरिमापूर्ण तरीके ही अभिव्यक्ति रखनी चाहिए। सदन के अंदर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा हमारा सर्वोच्च सदन है। उन्होंने जो अनुभव किया होगा उसके आधार पर शब्दों का चयन किया होगा। उल्लेखनीय है कि असंसदीय शब्दों के मामले पूरी कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





