भारत

मुकेश सहनी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर मंत्री हरि सहनी का पलटवार

jantaserishta.com
1 May 2024 1:24 PM IST
मुकेश सहनी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर मंत्री हरि सहनी का पलटवार
x
पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा के नेता और बिहार के मंत्री हरि सहनी ने बुधवार को कहा कि मुकेश सहनी के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से बिहार के निषाद मर्माहत हैं।
उन्होंने मुकेश सहनी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस भाजपा ने इन्हें राजनीतिक पहचान दी, उसी की पीठ में आज ये खंजर मारा है। उन्होंने कहा कि जिस निषाद के नाम पर उन्होंने राजनीति की, क्या उन्होंने कभी निषादों का भला किया।
मंत्री सहनी ने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इन्हें 11 सीट दी गई थी, लेकिन किसी निषाद को टिकट नहीं दिया। इस बार भी इनको तीन सीट मिली, लेकिन किसी निषाद को टिकट नहीं दिया। कई उप चुनाव में भी इनकी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी लेकिन किसी निषाद को उन्होंने चुनाव नहीं लड़वाया और आज ये प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story