भारत

बिजली गुल होने पर मंत्री का पारा चढ़ा, एसडीओ और जेई सस्पेंड

Nilmani Pal
27 March 2025 7:42 AM IST
बिजली गुल होने पर मंत्री का पारा चढ़ा, एसडीओ और जेई सस्पेंड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मऊ के हरिकेशपुरा में बुधवार शाम ऊर्जामंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। उस वक्‍त मंत्री समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍हें अंधेरे में भाषण देना पड़ा। यही नहीं कार्यक्रम खत्‍म होने के बाद जब ऊर्जा मंत्री वहां से लौटने को हुए तो उन्‍हें अंधेरे के चलते मोबाइल टार्च की रोशनी में जूता पहनना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मौके पर ही एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया। एसई और एक्सईएन के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने उपलक्ष्‍य में मऊ में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्‍सव में शामिल होने के लिए बुधवार की शाम मऊ पहुंचे थे। शाम लगभग सात बजे हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ स्थित हनुमान घाट वह एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच बिजली गुल हो गई। आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया।

ऊर्जामंत्री के कार्यक्रम में लगभग सात मिनट तक बत्ती गुल होने से हड़कंप मच गया। इससे नाराज मंत्री ने मौके पर ही एसडीओ प्रकाश सिंह, जेई ओपी कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य और अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने ने कहा कि किसी भी कीमत पर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Story