भारत
मंत्री गणेश जोशी पहुंचे उधमसिंहनगर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
jantaserishta.com
17 July 2023 11:18 AM IST

x
बाजपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के निर्देश के बाद जनपद प्रभारी मंत्री/ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुमसानी तथा चकरपुर पहुंचकर लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के बाद कहा कि व्यक्ति का जीवन अनमोल है और आपदा के समय किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।
उन्होंने कहा कि बाजपुर में जल भराव की स्थिति मानव जनित है। लेबडा नदी जोकि 12 मीटर चौड़ी थी, उसकी वर्तमान चौड़ाई 2 से 4 मीटर तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए जिससे की इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो और यह तभी संभव है जब सॉलिड कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने काशीपुर तथा बाजपुर में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए डीएम, एसएसपी सहित बचाव एवम राहत कार्य में लगी सभी टीम को बधाई दी। प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि समस्या का एक साल के भीतर समाधान हो जाएगा।
Tagsमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहमुख्यमंत्री पुष्कर सिंहगणेश जोशीउधमसिंहनगरबाढ़Chief Minister Chief Minister Pushkar SinghChief Minister Pushkar SinghGanesh JoshiUdhamsinghnagarFlood
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





