भारत

एसपी पर भड़के मंत्री, IPS को प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर लगाई फटकार

jantaserishta.com
23 May 2023 2:49 PM IST
एसपी पर भड़के मंत्री, IPS को प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर लगाई फटकार
x

DEMO PIC 

देखें वीडियो.
भिंड (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भिंड जिले के प्रवास पर पहुंचे और जब निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन पर ही फटकार लगा डाली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पंचायत मंत्री सिसोदिया दो दिन के प्रवास पर भिंड पहुंचे, इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। मंत्री सिसोदिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कहीं भी नजर नहीं आए तो उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस अधीक्षक को फोन लगाया और उन्हें प्रोटोकॉल की याद दिलाई और तय दिशा निर्देशों का पालन न होने का जिक्र करते हुए पुलिस अधीक्षक को अपना रवैया सुधारने की हिदायत दे डाली।
मंत्री सिसोदिया का पुलिस अधीक्षक को फटकार लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस अधीक्षक को प्रोटोकॉल की अनदेखी का जिक्र तो कर ही रहे हैं साथ ही अपने रवैए में सुधार की हिदायत भी दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story