भारत

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले पूर्व मंत्री का हुआ निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित

Admin2
11 May 2021 4:29 PM GMT
हॉस्पिटल पहुंचने से पहले पूर्व मंत्री का हुआ निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित
x
BREAKING NEWS

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जे. टी. तकाम का मंगलवार को निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जे जाते समय उनका निधन हुआ। उन्होंने बताया कि तकाम लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल ले जाते समय बोगीबील ब्रिज के पास उन्होंने आखिरी सांस ली। मस्तिष्काघात की आशंका के बाद पूर्व मंत्री को डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। वह 54 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। तकाम 1999 में पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर याचुली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह अरुणाचल सरकार में मत्स्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे।

Next Story