मंत्री ने संस्कृति को बताया बदबूदार, हिन्दू महिलाओं पर किया विवादित टिप्पणी

तमिलनाडु। तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन ने उत्तर भारतीय संस्कृति पर विवादास्पद टिप्पणी की है. उन्होंने महाभारत का हवाला देते हुए उत्तर भारत की संस्कृति को बहुपतित्व (Polygamy) और बहुशासन (Polyarchy) से जोड़ा. दुरईमुरुगन ने कहा कि उत्तर भारत में एक महिला से 5 या 10 पुरुष शादी कर सकते हैं, ये उनका कानून है. साथ ही कहा कि हमारे यहां एक पुरुष और एक महिला का रिश्ता होता है, लेकिन वहां ऐसा नहीं है. डीएमके के मंत्री ने कहा कि अगर कोई हमें (तमिल लोगों) असभ्य कहेगा, तो उसकी जुबान काट दी जाएगी.
दुरईमुरुगन का ये बयान एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां उन्होंने महाभारत के पात्रों का जिक्र करते हुए उत्तर भारतीयों पर तंज कसा. उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत की परंपराएं दक्षिण भारत से बिल्कुल अलग हैं.
उन्होंने कहा कि उत्तर में एक आदमी दो महिलाओं से शादी कर रहा है. वे चाहे 5 हों या 10, एक ही महिला से विवाह करेंगे. यह उनकी संस्कृति है. एक जाएगा तो दूसरा आएगा. 5 आदमी एक औरत से शादी कर सकते हैं, ये उत्तर भारत में कानून है. इस बदबूदार संस्कृति से आकर तुम हमें असभ्य कह रहे हो?





