भारत
मुश्किल में मंत्री आतिशी, चुनाव आयोग ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
5 April 2024 11:30 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है. आतिशी को इस नोटिस का सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा.
इससे पहले बीजेपी ने भी आतिशी को नोटिस भेजा था और पूछा था कि किसकी तरफ से पार्टी में आने का ऑफर मिला है, उसका खुलासा किया जाना चाहिए. बीजेपी ने कहा था कि यदि सच सामने नहीं लाया जाता तो कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा.
बता दें कि तीन दिन पहले आतिशी सिंह ने बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया था. आतिशी का कहना था कि आतिशी ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी मिला और धमकी भी. उन्होंने दावा किया कि अगले 2 महीने में 'आप' के 4 नेताओं की गिरफ्तारी होने वाली है. आतिशी के मुताबिक, उनके बाद सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा. फिर दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी अरेस्ट होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





