खनन माफिया की 21 करोड़ की संपत्ति जब्त, संपत्तियां नौकर के नाम से थीं

सहारनपुर पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला के मुंशी नसीम के खिलाफ कुर्की की बड़ी कार्रवाई की है. सहारनपुर पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर 21 करोड़ रुपए की 50 बेनामी संपत्ति को कुर्क कर दिया है. 9 अप्रैल को हाजी इकबाल और उसके छह साथियों के खिलाफ थाना मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में जंगल से बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी अवैध खनन से जुड़े कारोबार और दबंगई के बल पर लोगों को डरा धमकाकर धोखाधड़ी करके सरकारी, गैर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया था. खबर ये भी है की खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला की संपत्ति कई राज्यों में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





