भारत

खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना का सीसीटीवी आया सामने

jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:12 PM IST
खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटना का सीसीटीवी आया सामने
x
अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
काशीपुर (आईएएनएस)| अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम जुड़ा में खनन कारोबारी महल सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना की सूचना पर डीआईजी, कुमाऊ नीलेश आनंद मौके पर पहुंच गए हैं। घटना में खनन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर खनन कारोबारी के घर पहुंचे। जबकि कुंडा फायरिंग के बाद काशीपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स पहले से ही तैनात है। उसी बीच बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए कारोबारी की हत्या कर दी।
इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में पुलिस और आरोपियों की फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद पुलिस 50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर की तलाश में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी।
उसी को लेकर पूछताछ करने पर इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख और टीम के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि यूपी पुलिस गोली चलाने से इनकार कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story