भारत

पलटा मिनी ट्रक: 22 लोग घायल, अंतिम संस्कार में होना था शामिल

jantaserishta.com
6 Aug 2023 2:32 PM IST
पलटा मिनी ट्रक: 22 लोग घायल, अंतिम संस्कार में होना था शामिल
x
चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तिगरी बाईपास पर मिनी ट्रक पलटने से 22 लोग घायल हो गए। सभी मिनी ट्रक सवार लोग मेरठ के ब्रह्मपुरी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सभी घायलों का मवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक में 22 लोग सवार थे, जिसमें से 6 महिला और 16 पुरूष हैं। घायल राजेश ने बताया कि सभी लोग गांव रामापुर से ब्रह्मपुरी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फ्लाईओवर पार करते ही तिगरी बाईपास पर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद में चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना रविवार सुबह की है। मवाना चौकी में तैनात एएसआई सतेन्द्र कुमार ने बताया कि घायलों में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story