भारत
243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
3 April 2026 5:00 PM IST

x
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घुनघुटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया है। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घुनघुटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जमड़ी क्षेत्र से एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर पाली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और संभावित मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने राजा ढाबा के पास संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 243 पेटी किंगफिशर बियर बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त किए गए मिनी ट्रक और शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता को लेकर सख्त संदेश गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक मीनी ट्रक में शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त मीनी ट्रक को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से कुल 5,84,463 रुपये कीमत की शराब, 15 लाख रुपये कीमत का मीनी ट्रक तथा 29,500 रुपये नकद राशि बरामद की गई। बरामद सभी सामग्री को जप्त कर लिया गया है।इस मामले में आगे की जांच जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमध्य प्रदेशउमरिया243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्तMadhya PradeshUmariamini truck loaded with 243 crates of beer seized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





