भारत

हाईवे पर मिनी ट्रैवल्स को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, 2 की मौत 7 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
18 April 2023 9:50 AM IST
हाईवे पर मिनी ट्रैवल्स को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, 2 की मौत 7 घायल, VIDEO
x
पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| कोतवाली दादरी क्षेत्र से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिनी ट्रैवल बस को पीछे से एक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैवल बस पलट गई। हादसे में बच्चे सहित दो की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रात को मिनी ट्रैवल बस में सवार लोग कैंची धाम, नीम करोरी, रामनगर, उत्तराखंड से आ रहे थे, तभी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रिठौरी, मायचा के पास गाड़ी को साइड में लगाते समय पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण मिनी ट्रैवल बस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। सूचना मिलते दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, और घायलों जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आठ साल के प्रतीक और 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मिनी ट्रैवल बस में सवार प्रियंक बड़जात्या, प्रकृत चौबे, रानी चौबे, रजनी नेहवाल, हर्ष पांडे, श्री चौबे और ड्राइवर उमेद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story