भारत

मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jan 2023 4:04 PM IST
मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के पटना से आई विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है।
इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद किए हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के मुताबिक एसटीएफ और पुलिस दल ने कहलगांव अंतर्गत सिंचाई कॉलेनी में छापेमारी कर मिली मिनी बंदूक कारखाने का खुलसा किया है।
कहलगांव थाना के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 10 पिस्तौल सेट, एक लेथ मशीन, एक मिलिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर, एक वेल्डिंग मशीन और भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कारखाना मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रामपुर खरहरा निवासी चन्द्रशेखर यादव, बिहारीपुर, निवासी प्रेम राज उर्फ सोनू कुमार मुंगेर के रहने वाले निराज अंसारी और बिट्टू उर्फ अनवर खान के रूप में हुई है।
पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे यहां से हथियार आपूर्ति किए गए लोगों की जानकारी मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story