भारत

करोड़पति व्यापारी और उसका बेटा गिरफ्तार, प्राइवेट सेक्रेटरी युवती की रेप की कोशिश, असफल होने पर कर दी ये घटना

jantaserishta.com
23 Sept 2021 10:30 AM IST
करोड़पति व्यापारी और उसका बेटा गिरफ्तार, प्राइवेट सेक्रेटरी युवती की रेप की कोशिश, असफल होने पर कर दी ये घटना
x
पोस्टमॉर्टम से हुआ ये खुलासा.

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक 19 वर्षीय युवती के दसवीं मंजिल से गिरने से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. युवती एक करोड़पति व्यापारी के घर में काम करती थी. उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाला सच सामने आया. पुलिस ने व्यापारी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

दरअसल, मंगलवार शाम सात बजे कानपुर शहर के गुलमोहर अपार्टमेंट के नीचे 19 वर्षीय युवती की लाश मिली थी. युवती दसवीं मंजिल पर रहने वाले प्रतीक के यहां प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में दो दिन पहले काम करने आई थी. युवती की मौत के बाद प्रतीक ने बताया कि उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की है. जबकि मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रेप के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी.
इस मामले के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी प्रतीक को उसके पिता एसके वैश्य के घर से गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन (बुधवार) तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती का पोस्टमॉर्टम किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की स्पष्ट पुष्टि न होने से उसकी स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई. जिसके मुताबिक़ मृतका के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले. हाथों में सिगरेट से दागने जैसे निशान भी पाए गए. हाथ-पैर और सिर की हड्डियां टूटी हुई थीं.
रेप की कोशिश, असफल होने पर हत्या..
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी ने युवती के साथ रेप की कोशिश की थी, जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने युवती को दसवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. बीते दिन शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया. इस मांग के समर्थन में सपा कार्यकर्ता भी शामिल हो गए और उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story