
x
आय से 500% ज्यादा संपत्ति का खुलासा
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर और सिवनी में लोकायुक्त ने पंचायत विभाग के एक बाबू के ठिकानों पर दबिश दी। इस छापेमारी कार्रवाई में बाबू के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। उसके कई भूखंड और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। जानकारी के अनुसार, सुभाष शर्मा सिवनी के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग प्रशिक्षण केंद्र में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है और उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायत मिल रही थी।
इन शिकायतों का लोकायुक्त ने सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर शनिवार सुबह जबलपुर और सिवनी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। लोकायुक्त को प्रारंभिक तौर पर की गई कार्रवाई में सुभाष शर्मा और उनकी पत्नी के नाम पर मकान भूखंड फार्म हाउस सहित अनेक अनेक संपत्तियों का पता चला है।
इस कार्रवाई के दौरान जो संपत्ति का पता चला है, वह उसकी आय से 500 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है। लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और सुभाष शर्मा की अन्य संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान मिले कागजों से यह खंगाला जा रहा है कि उसकी सिवनी, जबलपुर के अलावा और कहां-कहां संपत्ति है।
TagsJabalpurSeoniLokayukta RaidMadhya PradeshSubhash SharmaPanchayat DepartmentDisproportionate AssetsCorruptionProperty DocumentsLokayuktaजबलपुरसिवनीलोकायुक्त छापेमारीमध्य प्रदेशसुभाष शर्मापंचायत विभागआय से अधिक संपत्तिभ्रष्टाचारसंपत्ति दस्तावेजलोकायुक्त कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





