भारत

दूध सप्लाई करने वाला टैंकर डिवाइडर में घुसा, चालक की मौत

jantaserishta.com
20 Nov 2021 6:52 AM IST
दूध सप्लाई करने वाला टैंकर डिवाइडर में घुसा, चालक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा में फिल्म सिटी के पास देर रात हुए एक भीषण हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। देर रात हुए हादसे की वजह से मौके पर खासा जाम भी लग गया।

जानकारी के अनुसार, फिल्म सिटी में अंडरपास में एक दूध सप्लाई करने वाला टैंकर डिवाइडर में घुस गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हादसे की वजह से लगे जाम को खोलने और आवागमन को फिर बहाल करने में जुटे हुए थे। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story