भारत

कलेक्टर के सामने आया दूध में मिलावट करने वाला, खुद अपने मोबाइल के कैमरे से क्लिक की तस्वीर

jantaserishta.com
26 July 2023 9:19 AM IST
कलेक्टर के सामने आया दूध में मिलावट करने वाला, खुद अपने मोबाइल के कैमरे से क्लिक की तस्वीर
x
देखें तस्वीरें.
श्योपुर: अक्सर दूध में मिलावट के मामले सामने आते रहते हैं. दूध ही नहीं बल्कि कई अन्य जरूरी चीजों में भी मिलावट की जाती है. मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. वैसे तो दूध सबसे सेहतमंद पेय पदार्थों में से एक माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाए जाते हैं.
दूध में मिलावट करने के लिए नदी से पानी भर रहे एक दूधिए की तस्वीरें जिला कलेक्टर संजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल दीं. इन तस्वीरों में दूधवाला नदी के पानी को दूध की टंकी में डालते हुए नजर आ रहा है. इस फोटो को कलेक्टर ने खुद अपने मोबाइल फोन के कैमरे से क्लिक किया है. घटनाक्रम श्योपुर शहर से सटी ढेंगदा बस्ती के पास स्थित मोरडोंगरी नदी किनारे मंगलवार सुबह का है. जहां वनांचल से शहर के लिए निकला एक दूधवाला बाइक पर दूध की टंकियां बांधकर नदी किनारे पहुंचा. फिर एक टंकी में पानी भरकर पानी को दूध की टंकियों में डालने लगा. इसी दौरान वहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर संजय कुमार ने उसके फोटो क्लिक कर लिए. इसके बाद जिलाधिकारी ने दूधवाले को रोक लिया और मिलावट न करने की समझाइश और हिदायत देकर उसे छोड़ दिया. कलेक्टर की इस कवायद से दूसरे मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है. वहीं, अब उनकी सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story