भारत
रूस की धरती पर सैन्याभ्यास, भारत को लेकर अमेरिका का आया ये बयान
jantaserishta.com
31 Aug 2022 11:14 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा
वॉशिंगटन: भारत के रूस में सैन्याभ्यास से क्या अमेरिका परेशान है? उसके बयान से तो यही संकेत मिलता है। अमेरिका का कहना है कि किसी भी देश का रूस के साथ सैन्याभ्यास करना चिंताजनक है। वाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण एवं बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का अभ्यास करना उसके लिए चिंताजनक है। बता दें कि सितंबर के पहले सप्ताह में भारत और चीन की सेनाएं रूस में होने वाले अभ्यास में हिस्सा लेने वाली हैं। वाइट हाउस ने रूस में एक से सात सितंबर के बीच होने वाले कई देशों के सैन्य अभ्यास 'वोस्तोक 2022' के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से रूस में होने जा रहा यह पहला बड़े स्तर का अभ्यास है।
वाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने कहा, 'किसी भी देश का रूस के साथ अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है, क्योंकि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अकारण युद्ध छेड़ा है। लेकिन भाग लेने वाले प्रत्येक देश को खुद निर्णय लेना है और मैं यह फैसला उन पर छोड़ती हूं।' जब पियरे से यह पूछा गया कि क्यों 'भारत पर कोई दबाव नहीं है' तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मेरा कहना यही है कि रूस ने बेवजह युद्ध छेड़ा हुआ है। इसलिए किसी भी देश का उसके साथ अभ्यास करना चिंताजनक है।'पत्रकार ने प्रेस सचिव से प्रश्न किया कि क्या अमेरिका ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की या वह किसी प्रकार की योजना बना रहा है, उन्होंने कहा 'मेरे पास इस बारे में बताने लायक कुछ नहीं है।'
बता दें कि अमेरिका ने भले ही यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत से कई बार अपने समर्थन की अपील की थी, लेकिन खुलकर कुछ भी नहीं कहा था। संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ पारित कई प्रस्तावों से भारत गैर-हाजिर रहा था और उसे लेकर अमेरिका का कहना था कि भारत के रूस से पुराने संबंध हैं। अमेरिका ने कहा था कि हम तब मजबूत नहीं थे और उसके चलते ही भारत के रूस के साथ रिश्ते मजबूत हुए थे। अमेरिका ने कहा था कि समय के साथ ही भारत रूस से अलग होगा और हमें उसके लिए इंतजार करना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





