भारत

मणिपुर में उग्रवादियों ने जवान को गोली मारी, जलाए कई घर

jantaserishta.com
19 Jun 2023 12:23 PM IST
मणिपुर में उग्रवादियों ने जवान को गोली मारी, जलाए कई घर
x

सांकेतिक तस्वीर

सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है और संयुक्त अभियान जारी है।
इंफाल (आईएएनएस): इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। इन उग्रवादियों ने क्षेत्र के पांच घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमंग गांव और कांटो सबल में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
आर्मी कॉलम ने क्षेत्र में ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है और संयुक्त अभियान जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना के साथ मुठभेड़ से पहले उग्रवादियों ने लीमाखोंग गांव में पांच घरों को आग के हवाले कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story