
x
DEMO PIC
25 अन्य घायल हो गए
इम्फाल (आईएएनएस)| इम्फाल ईस्ट जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने खामलॉक गांव पर हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनौपचारिक सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 11 बताई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।पीड़ित या तो सो रहे थे या खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। तभी उग्रवादियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी। घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





