भारत
मणिपुर में थमने का नाम नहीं ले रही हिंसा, उग्रवादियों ने की 11 लोगों की हत्या, 23 घायल
jantaserishta.com
14 Jun 2023 3:24 PM IST

x
DEMO PIC
अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।
इम्फाल (आईएएनएस)| मणिपुर के खामलॉक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।
बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया। शवों को इम्फाल के पोरमपात स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के शवगृह में रखा गया है। खामलॉक गांव मेइती समुदाय के प्रभाव वाले इम्फाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा पर है।
खामलॉक में हाल की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने के बाद वहां अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इम्फाल ईस्ट और इम्फाल वेस्ट जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों ने मंगलवार रात हुई हिंसा के मद्देनजर कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली है। आमतौर पर अभी शाम के 6 बजे से रात के 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जा रही थी। मणिपुर में आदिवासी और मेइती समुदायों के बीच 3 मई से हिंसा जारी है। इसमें अब तक 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 350 से ज्यादा घायल हुए हैं। कई घरों, सरकारी और निजी वाहनों तथा संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
Tagsमणिपुरमणिपुर न्यूज़मणिपुर हिंसामणिपुर पुलिसहत्याउग्रवादियोंmanipurmanipur newsmanipur violencemanipur policemurdermilitants
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





