
x
पोकलेन मशीन को भी आग लगा दी।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन) प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों ने रेलवे की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला बोलकर उत्पात मचाया। उन्होंने कन्स्ट्रक्शन साइट पर एक पोकलेन मशीन को भी आग लगा दी। काम कर रहे पांच लोगों की बुरी तरह पिटाई की और इसके बाद पर्चा छोड़ गए कि संगठन की इजाजत के बगैर काम किया तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। घटना मंगलवार देर रात की है। टंडवा थाना क्षेत्र शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन पर निर्माण का काम चल रहा है। यहां एक दर्जन हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे और कर्मियों को अपने कब्जे में लेकर पोकलेन मशीन में डीजल छिड़ककर आग लगा दी।
उग्रवादियों की पिटाई से पांचों कर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज टंडवा अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर घटना के बाद एसडीपीओ शंभूनाथ सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से संगठन की सब जोनल कमेटी की ओर से छोड़ा गया एक हस्तलिखित पर्चा मिला है। पर्चे में जमीन दलाल, कोल माफिया, एनटीपीसी ट्रांसपोर्टरों समेत अन्य निर्माण एजेंसियों को चेताया गया है।
बता दें कि बीते एक साल राज्य के अलग-अलग इलाकों में रेलवे के कन्स्ट्रक्शन साइट पर लगभग एक दर्जन हमले हुए हैं। इन हमलों के पीछे नक्सली और संगठित आपराधिक गिरोह हैं। रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची के मुख्य परियोजना प्रबंधक विशाल आनंद ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
उन्होंने पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं।
Tagsझारखंडचतरारेलवे कंस्ट्रक्शन साइटउग्रवादियों का हमलाJharkhandChatrarailway construction sitemilitant attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





